बक्सर : बिहार में गिर गाय के पालन से होगी लाखो की कमाई

बक्सर : बिहार के लोग गिर गाय के पालन से लाखों की कमाई कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गिर गाय आज के समय में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय होती हैं। इस गाय के पालन करके आप बड़े स्तर पर दूध का बिजनेस सेटअप कर सकते हैं।

खबर के अनुसार गिर गाय के दूध , घी , दही और पनीर की मांग बाजार में सबसे ज्यादा रहती हैं। साथ ही साथ इस नस्ल के गाय की दूध अन्य गाय की तुलना में महंगा बिकता हैं। वहीं यह गाय हर दिन औसतन 15 से 20 लीटर तक दूध देती हैं।

बता दें की गिर गाय की कीमत भारतीय बाजारों के अनुसार 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक होती है। हालांकि बिहार सरकार बिहार में गिर गाय के पालन पर किसानों को सब्सिडी उपलब्ध कराती हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस गाय का पालन कर सकें। 

अगर आप दूध का बिजनेस करते हैं या फिर दूध का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो गिर गाय का पालन करें। अगर आप इस गाय को अच्छी देखभाल के साथ पालन करते हैं तो ये 50 से 80 लीटर तक दूध दे सकती हैं। इससे लाखों की कमाई होगी।

0 comments:

Post a Comment