बक्सर : बिहार इंटर के पंजीयन में 20 सितंबर तक त्रुटि सुधार

बक्सर : बिहार बोर्ड से साल 2024 में इंटर की परीक्षा देने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंटरमिडिएट मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले छात्रों के रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में कई छात्रों ने इंटर एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हैं। जिसमें कई छात्र-छात्राओं के नाम, पिता का नाम, पता, जाति, जन्मतिथि आदि में त्रुटि मिली हैं। हालांकि कई छात्र-छात्राओं की त्रुटि में सुधार कर लिया गया हैं। लेकिन, कुछ छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन में अब भी त्रुटि है। 

बता दें की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसके लिए 20 सितंबर तक की तिथि निर्धारित की है। छात्र-छात्राएं अपने स्कूल-कॉलेज में जा कर अपने रजिस्ट्रेशन की त्रुटि में सुधार करा सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

वहीं जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा फार्म भर दिया है और उनके निबंधन पत्र में त्रुटि है तो वैसे छात्रों के कागजात में परीक्षा समिति की ओर से सुधार किया जाएगा। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से जानकारी दी गई हैं।

0 comments:

Post a Comment