खबर के अनुसार बिहार में अब हर दिन अगल-अलग जिलों के 300 स्कूलों की जांच की जाएगी। इस जांच में स्कूलों की व्यवस्था और स्कूलों के संचालन के विषय में जानकारी ली जाएगी। इसको लेकर विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
बता दें की विभाग के विशेष सचिव, प्राथमिक शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं प्रशासन के निदेशक हर दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में मौजूद स्कूलों की जांच करेंगे। हर एक प्रमंडल के जिलों का सप्ताह में चार से पांच दिन प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।
इन चीजों की होगी जांच।
स्कूलों में आधारभूत सरंचना,
स्कूलों में साफ- सफाई के हालात,
स्कूल खुलने के समय की जानकारी।
स्कूलों में शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति।
स्कूलों में पठन- पाठन के काम की स्थिति।
स्कूलों में प्रयोगशाला और खेलकूद के साम्रगी के उपयोग,

0 comments:
Post a Comment