राजकोट और सूरत में ऐसे बनाएं ड्राइविंग लाइसेंस

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट और सूरत में रहने वाले लोग ऑनलाइन के माध्यम से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक परिवहन विभाग ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। 

खबर के अनुसार अगर आप पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस बनाने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस बनाना होगा। लर्निंग लाइसेंस बनाने के बाद आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें की लर्निंग लाइसेंस की वैधता छह महीने की होती हैं।

राजकोट और सूरत में ऐसे बनाएं ड्राइविंग लाइसेंस?

1 .गुजरात ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑफिसियल वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in को ओपन करें। 

2 .License Related Services सेक्शन के अंतर्गत Drivers/ Learners License के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

3 .इसके बाद आप अपने राज्य गुजरात के ऑप्शन को सलेक्ट करें। 

4 .अब आपको Apply For Learner Licence का ऑप्शन दिखेगा, आपको इसी विकल्प पर क्लिक करना हैं। 

5 .इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी को भरना हैं। 

6 .इसके बाद मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करना हैं और व्हीकल को सेलेक्ट कर सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 

7 .अब आवेदन फॉर्म के अगले चरण में आपको निर्धारित फीस का भुगतान करना है और लर्निंग लाइसेंस का स्लॉट बुक करके आवेदन का प्रिंट निकाल लेना हैं।

0 comments:

Post a Comment