बिहार के बक्सर, आरा, बांका समेत 38 शहरों में बनेंगे मोक्षधाम

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर, आरा, बांका समेत 38 शहरों में मोक्षधाम का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के इन 38 शहरों में न्यूनतम एक से अधिकतम चार तक विद्युत एवं पारंपरिक शवदाह गृह यानि की मोक्षधाम बनाये जाएंगे। इन मोक्षधाम के निर्माण होने से इन शहरों में रहने वाले लोगों को शव जलाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 

बता दें की वर्तमान में इन शहरों में विद्युत एवं पारंपरिक शवदाह गृह नहीं होने से लोगों को शवों को जलाने में काफी दिक्कत होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राज्य के 38 शहरों में एक या उससे अधिक शवदाह गृह यानि की मोक्षधाम बनाने का फैसला किया हैं। 

बिहार के बक्सर, आरा, बांका समेत 38 शहरों में बनेंगे मोक्षधाम?

कटिहार, सासाराम, सहरसा, सीवान, 

सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज, मनिहारी, 

बेतिया, हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, नवादा,

बांका, खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, सुपौल,

शेखपुरा, बक्सर, लखीसराय, मुजफ्फरपुर,  

दरभंगा, भभुआ, अरवल, रिविलगंज, जहानाबाद, 

गोपालगंज, गया, मुंगेर, शिवहर, आरा, औरंगाबाद, 

बीहट, बिहारशरीफ, भागलपुर, मोतिहारी, सुल्तानगंज, 

0 comments:

Post a Comment