बक्सर : बिहार में नलकूप लगाने पर 40 हजार रुपये की सब्सिडी

बक्सर : बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में नलकूप लगाने पर किसानों को 40 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार हर खेत तक सिंचाई का पानी सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत बिहार सरकार व्यक्तिगत नलकूप लगाने पर किसानों को अधिकतम ₹40,000 की सब्सिडी देने का प्रावधान किया हैं। इसका लाभ लेने के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें की बिहार सरकार के द्वारा राज्य के किसानों के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही हैं ताकि राज्य के किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर खेती किसानी कर सकें। साथ ही साथ किसानों को खेती करने में किसी तरह की परेशानी न हो। 

ऐसे करें आवेदन : इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उद्यान निदेशालय कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं  horticulture.bihar.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment