खबर के अनुसार जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैं वो इस सेंटर पर उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। वहीं आप आयुष्मान कार्ड के लिए खुद से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आपको बता दें की इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा केंद्र सरकार मुहैया कराती है। अगर किसी व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड हैं तो उसे सरकारी से लेकर चिन्हित निजी अस्पतालों में 5 लाख तक फ्री इलाज मिलता हैं।
दरअसल आयुष्मान कार्ड के लिस्ट में जिन परिवारों का नाम है उन्हीं का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण करने का प्रावधान है। आप वेबसाइट https://setu.pmjay.gov.in/setu/ पर जा कर भी ऑनलाइन के द्वारा आवेदन को पूरा कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment