बक्सर : बिहार में 6 सितंबर को मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

बक्सर : बिहार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दे रही हैं। जगह-जगह पर मोर पंख और भगवान कृष्ण की मूर्ति बिक रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है की बिहार में इस बार किस दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

पंचांग के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। जिसके कारण हर साल भाद्र पद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाई जाती हैं। इस साल 6 सितंबर को ये त्यौहार मनाई जाएगी। 

कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि: यह तिथि 6 सितंबर 2023 को दोपहर 3:37 पर शुरू होगी और अगले दिन 7 सितंबर की शाम 4:14 पर समाप्त होगी।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर को रात 11:57 बजे से मध्य रात्रि 12:42 बजे तक मनाया जाएगा। 

नोट : जानकारों की मानें तो गृहस्थ जीवन जीवन वाले लोग 6 सितंबर और वैष्णव संप्रदाय 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। 

0 comments:

Post a Comment