खबर के अनुसार सरकार ने वर्ष 2023-24 से 66 नगरपालिकाओं में सिटी सिविक सेंटरों को शुरू करने के लिए मंजूरी दी है। इन सेंटरों के निर्माण होने से लोगों को बड़ा फायदा होगा। साथ ही साथ लोगों को कई तरह की सुविधा एक जगह पर मिलेगी।
बता दें की यह सिटी सिविक सेंटर वन स्टॉप शॉप की तरह काम करती हैं। यहां नागरिकों को सम्पत्ति कर, व्यवसायिक कर, गुमास्ता धारा पंजीकरण से लेकर अन्य कई तरह की महानगरपालिका और नगरपालिकाओं की सेवाएं उपलब्ध होती हैं।
इन सेंटरों पर आप विवाह पंजीकरण, जन्म-मरण प्रमाणपत्र, हॉल बुकिंग, एनओसी, स्वीमिंग पूल, जिम्नेशियम शुल्क पानी-गटर कनेक्शन आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे लोगों को किसी तरह के काम कराना बेहद आसान हो जाता हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment