खबर के अनुसार मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी से गुजर रहा है, जबकि चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं। इसके प्रभाव से बिहार के कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर भाग और दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। जबकि एक दो स्थान पर आसमानी बिजली गिर सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर बिहार के 19 जिलों और दक्षिण बिहार के पांच जिलों में एक दो जगहों पर आंशिक बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ स्थान पर वज्रपात की भी संभावना हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान हरे-पेड़ पौधें और बिजली के खम्भे से दूर रहें।

0 comments:
Post a Comment