खबर के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 319 (A) के इस हिस्से के लिए अपनी निविदा जारी कर दी है। जल्द से जल्द टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर इस फोरलेन बाईपास सड़क का निर्माण किया जायेगा।
बता दें की करीब 22 किलोमीटर लंबी यह ग्रीनफील्ड सड़क बक्सर शहर के बाहर से गुजरते हुए बक्सर-पटना फोरलेन को सीधे चौसा से जोड़ेगी। जिससे बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में बंद हो जायेगा और बक्सर को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
अगर निविदा की प्रक्रिया जल्द पूरा हो जाता हैं और सड़क के निर्माण कार्य समय से शुरू होता है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2025 के आखिर तक इस सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे कई जिलों के लोगों का आवागवन बेहतर होगा।

0 comments:
Post a Comment