खबर के अनुसार अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
इस ट्रेन का टाइमटेबल।
ट्रेन नंबर 22925 : अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद से 17.55 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.35 बजे जामनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और मंगलवार को इसका परिचालन नहीं होगा।
ट्रेन नंबर 22926 : जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन जामनगर से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी और उसी दिन सुबह 10.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और बुधवार को नहीं चलेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में साबरमती, सानंद, विरमगम, सुरेंद्रनगर, वांकानेर और राजकोट स्टेशन पर रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment