भावनगर-ओखा और राजकोट-ओखा ट्रेनों में कोच जोड़े जाएंगे

गुजरात : त्योहारों के इस सीजन में सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भावनगर-ओखा और राजकोट-ओखा ट्रेनों में और कोच जोड़ने का फैसला किया हैं।

खबर के अनुसार यात्रियों को इस ट्रेन से सफर करने में ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भावनगर-ओखा और राजकोट-ओखा ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाएगा। इसको लेकर आदेश जारी किया गया हैं। 

भावनगर-ओखा और राजकोट-ओखा ट्रेनों में कोच जोड़े जाएंगे?

1 .ट्रेन नंबर 19209 : भावनगर-ओखा ट्रेन में 05 सितंबर 2023 से 08 सितंबर 2023 तक दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। 

2 .ट्रेन नंबर 19210 : ओखा-भावनगर ट्रेन में 06 सितंबर 2023 से 09 सितंबर 2023 तक दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

3 .पश्चिम रेलवे के द्वारा राजकोट-ओखा ट्रेन में 05 सितंबर 2023 से 08 सितंबर 2023 तक दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

4 .वहीं ओखा-राजकोट ट्रेन में 09 सितंबर 2023 तक दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment