खबर के अनुसार गुजरात में जमीन खरीद बिक्री के दौरान किसी के साथ धोखाधड़ी न हो इसी को ध्यान में रखते हुए जमीन के सभी रिकॉर्ड्स और दस्तावेज वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध कराये गए हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा इसे देख सकते हैं।
वहीं गुजरात के गांवों में अगर किसी व्यक्ति को जमीन के कागज की जरूरत हैं तो वो भी ऑनलाइन पोर्टल से अपने जमीन के कागज को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकता हैं। इस व्यवस्था से लोगों को जमीन के कागजात आसानी से मिल जाते हैं।
सूरत-राजकोट सहित गुजरात में जमीन के रिकॉर्ड देखें ऑनलाइन?
1 .आपको वेबसाइट https://anyror.gujarat.gov.in/ पर जाना है ।
2 .इसके बाद होम पेज पर Land Records (7/12) विकल्प को चुनें।
3 .अब View Land Record Rural या View Land Record Urban पर क्लिक करना हैं।
4 .इसके बाद जिला, तहसील, Survey/Block Number समेत अन्य कई तरह की जानकारी भरें।
5 .इसके बाद आप जमीन के रिकॉर्ड देख सकते हैं और भूलेख गुजरात 7/12 रिकॉर्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment