खबर के अनुसार मखाना की खेती के लिए किसानों को 75% अनुदान दिया जायेगा। जबकि पुराने किसानों को 75% अनुदान पर बीज उपलब्ध कराये जाएंगे। इसके लिए किसान उद्यान निदेशालय कृषि विभाग के कार्यालय में जा कर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें की बिहार देशभर में सबसे ज्यादा मखाना का उत्पादन करता हैं। बिहार के मखाने की मांग यूरोप और अमेरिका तक के देशों में होती हैं। जिसके कारण मखाना की खेती करने वाले बिहार के किसानों को इससे अच्छी कमाई होती हैं।
अगर आप भी बिहार में मखाना की खेती करना चाहते हैं तो आप सरकार से अनुदान का लाभ लेकर मखाना की खेती शुरू कर सकते हैं। वहीं अगर आप पहले से ही मखाना की खेती करते हैं तो आप सरकार से 75% अनुदान पर बीज ले सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment