जन्माष्टमी पर घर लाएं मोर पंख, दूर होंगे वास्तु दोष

धर्म डेस्क: देशभर में 6 और 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जायेगा। इस दिन घर में मोर पंख लाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही साथ घर में रहने वाले लोगों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं तथा जीवन में हमेशा तरक्की मिलती हैं। 

बता दें की मोर पंख भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय वास्तु हैं। माना जाता है कि मोर के पंख में सभी देवी-देवताओं और नव ग्रहों का वास होता है। इसलिए इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। आप कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने घर मोर पंख आवश्य लगाए। 

इस दिशा में रखें मोर पंख : वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।  इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और घर का वातावरण भी अच्छा रहता है। साथ ही साथ घर में शांति और प्रेम बना रहता हैं। 

वहीं मोर पंख को घर के पूजा रूम में रखना विशेष लाभकारी माना जाता हैं। इससे घर में बरकत आती हैं। इसलिए मोरपंख को अपने पूजा स्थल पर रख सकते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच के संबंध भी मधुर होते हैं और घर के दोष दूर होते हैं।

0 comments:

Post a Comment