खबर के अनुसार मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के सूरत, भरूच, तापी, वलसाड और नवसारी जिले में बारिश का अनुमान लगाया हैं। बता दें की इन जिलों में कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
वहीं गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, आनंद, खेड़ा, साबरकांठा, मेहसाणा में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। गिर सोमनाथ, जूनागढ़ और अमरेली, बोटाद और भावनगर आदि जिलों में भी मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी अब चक्रवाती सर्कुलेशन में बदल गई है और अब निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगी। जिसका असर गुजरात के जिलों में देखने को मिलेगा। इससे राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment