बिहार के पटना, भागलपुर, मुंगेर, वैशाली, सारण में डेंगू का प्रकोप जारी

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, मुंगेर, वैशाली, सारण में डेंगू का प्रकोप जारी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के इन शहरों में हर दिन डेंगू के मरीज मिलने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं और बड़ी संख्या में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। 

खबर के अनुसार शनिवार को बिहार के पटना में डेंगू के 93 नए मरीज मिले हैं। जबकि वैशाली में 23 लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं भागलपुर में 20, मुंगेर में 17 और सारण में डेंगू के 18 नए केस मिले हैं। इसतरह से इन शहरों में डेंगू बढ़ता जा रहा हैं। 

बता दें की बिहार में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ डेंगू से निपटने के लिए उचित कार्रवाई करने को भी कहा गया हैं, ताकि डेंगू को रोका जा सके। 

इन अस्पतालों में चल रहा डेंगू मरीजों का इलाज। 

पटना एम्स में 14 मरीज।

आईजीआईएमएस में 18 मरीज।

पीएमसीएच में 26, एनएमसीएच में 11 मरीज।

एसकेएमसीएच में 15, डीएमसीएच में 4 मरीज।

जेएलएनएमसीएच में 110, एएनएमसीएच में 16 मरीज।

जीएमसी बेतिया में 3, मधेपुरा में 2, जीएमसी पूर्णिया में 6, पावापुरी में 36 मरीजाें का इलाज किया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment