केके पाठक के काम पर सीएम नीतीश की मुहर

पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के काम पर सीएम नीतीश कुमार ने अपनी मुहर लगा दी हैं। सीएम ने अपर मुख्य सचिव केके पाठक की तारीफ करते हुए कहा है की वो अच्छा काम कर रहें हैं। उन्होंने केके पाठक की सराहना भी की हैं। 

दरअसल केके पाठक जब से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बने हैं तब से सरकारी स्कूलों के टीचरों में हड़कंप मचा हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केके पाठक की तारीफ करते हुए कहा कि अगर कोई सबको पढ़ाना चाहता है तो इसमें बुराई क्या है।

सीएम ने स्कूलों में दिवाली-छठ समेत अन्य पर्व एवं त्योहारों पर छुट्टियां कम करने पर भी अपनी बात रखी हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है की बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए विभाग ने छुट्टियों पर फैसला लिया गया है।

दरअसल बिहार के सरकारी स्कूलों में केके पाठक के आदेश पर रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द कर दी गई थी। वहीं दुर्गापूजा पर 6 दिन की छुट्टी को घटाकर तीन कर दिया गया हैं। जबकि दिवाली और छठ पर 10 के बजाय चार दिन की छुट्टी मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment