खबर के अनुसार जिला आपूर्ति कार्यालय ने 30 सितंबर तक पीडीएस उपभोक्ताओं को आधार सीडिंग कराने का समय दिया हैं। अगर कोई उपभोक्ता ऐसा नहीं करते हैं तो उसके बाद उनके आधार कार्ड को फर्जी मानते हुए उसे रद्द कर दिया जायेगा।
आपको बता दें की जिला आपूर्ति कार्यालय ने जिले के सभी एमओ को आदेश देते हुए कहा है की विशेष अभियान चलाकर सभी उपभोक्ताओं की आधार सीडिंग करायें और जल्द से जल्द सभी राशन कार्ड को आधार नंबर के साथ लिंक कराये।
दरअसल राज्य के सभी जिलों में राशन कार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में फर्जी राशन कार्ड रद्द हो रहा हैं। एक से अधिक राशन कार्ड बनाने वाले लोगों का भी आधार सीडिंग से पहचान कर उसके राशन कार्ड को बंद किया जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment