खबर के अनुसार बिजली विभाग के जेई रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की इटाढ़ी दुर्गा मंदिर के समीप से पकड़ी मोड़ की तरफ लगाए गए नए पोल पर तार बिछाने का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण बिजली की सप्लाई नहीं की जाएगी।
बता दें की बिजली विभाग के इस फैसले से इटाढ़ी व सिकटौना का लाईन बाधित रहेगी। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को बिजली से संबंधित कोई कार्य हैं तो उसे नौ बजे से पहले ही पूरा कर लें। क्यों की आज दिन में 4 बजे तक लाइट नहीं आएगी।
जेई रोहित कुमार ने बताया है की शाम 4 बजे तक के बाद लाइन की सप्लाई पुनः बहाल कर दी जाएगी। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को पानी की टंकी भरनी हैं तो सुबह में ही 9 बजे तक भर लें। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment