खबर के अनुसार गोरखपुर कैंट स्टेशन की रिमॉडलिंग एवं गोरखपुर कैंट-कुसम्ही रेलखंड पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग के कारन रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया हैं। जबकि कुछ ट्रेनों को अलग मार्ग से चलाने का फैसला किया हैं।
कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस इस दिन रद्द रहेगी?
ट्रेन नंबर 15707 : कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन 9 और 10 सितंबर 2023 को कटिहार स्टेशन से ही रद्द रहेगी। इस अवधि में इसका परिचालन नहीं किया जायेगा।
ट्रेन नंबर 15708 : अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन 9 और 10 सितंबर 2023 को अमृतसर से रद्द रहेगी। इस दिन इसका परिचालन नहीं होगा।
ये ट्रेनें भी रहेगी रद्द।
लुधियाना के रास्ते चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 8, 10 व 12 सितंबर को जयनगर से रद्द रहेगी। इस दिन इसका परिचालन नहीं किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment