बिहार के भोजपुर में आयुष्यमान कार्ड बनायें, लगेंगे शिविर

न्यूज डेस्क: बिहार के भोजपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भोजपुर जिले में जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैं वो जल्द से जल्द बना लें। इसके लिए भोजपुर जिले के प्रखंडों में शिविर लगाए जाएंगे, इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार जिलाधिकारी राज कुमार के निर्देशानुसार भोजपुर जिले में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। जीवन बीमा एवं आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का कार्य बड़हरा तथा कोइलवर प्रखंड में किया जा चुका है। अन्य प्रखंडों में यह काम किया जायेगा। 

बता दें की संदेश में 4 सितंबर, आरा सदर में 5 सितंबर, बिहिया 7 सितंबर, चरपोखरी 8 सितंबर, गड़हनी 9 सितंबर, जगदीशपुर 11 सितंबर, पीरो 12 सितंबर, सहार 14 सितंबर, अगिआंव 15 सितंबर, तरारी 16 सितंबर, उदवंतनगर 18 सितंबर और शाहपुर में 19 सितंबर को शिविर लगेगा। 

दरअसल आयुष्मान कार्ड गरीब वर्ग के लोगों के लिए बनाया जाता हैं। इस कार्ड की मदद से लोगों को पांच साल तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैं वो जल्द से जल्द इसे बना लें।

0 comments:

Post a Comment