खबर के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन जैसलमेर से होकर गुजर रही हैं। साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर का सिस्टम भी बना हुआ हैं। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज स्तर की बारिश हो सकती हैं।
बता दें की आज राजस्थान के बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। वहीं अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, सवाई माधोपुर, झालावाड़, टोंक, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर से अगले दो दिनों तक राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर गरज के साथ भारी बारिश भी हो सकती हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment