खबर के अनुसार बिहार के सुपौल, अररिया और मधुबनी में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। जबकि पूर्णिया, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में 23 सितंबर को भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई हैं। साथ ही साथ कुछ स्थान पर आसमानी बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी किया हैं और लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिनों तक पटना-बक्सर सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आसमान में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। साथ ही साथ कुछ स्थान पर झमाझम बारिश होगी और एक-दो स्थान पर बिजली गिर सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment