बिहार में होगी झमाझम बारिश, पटना-बक्सर समेत कई जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की सोमवार को बिहार में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के द्वारा पटना-बक्सर समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकले और हरे पेड़-पौधें और बिजली के खम्भे से दूर रहें।

बता दें की आज यानि की सोमवार को पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल और अररिया में भारी बारिश होने की संभावना हैं। जबकि सोमवार को राज्य के अन्य हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। कुछ जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई हैं, जिससे किसानों को काफी राहत मिली हैं। लेकिन सोमवार को मौसमी सिस्टम के उत्तर बिहार की ओर शिफ्ट होने से राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होंगी।

0 comments:

Post a Comment