खबर के अनुसार गुजरात सरकार ने बाढ़ की मार झेल रहे किसानों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान किया हैं। इस पैकेज से इन जिलों के किसानों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही साथ सरकार के द्वारा उनके फसलों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।
बता दें की सहायता के लिए पात्र किसान 31 अक्टूबर 2023 की समय सीमा से पहले 'डिजिटल गुजरात वेबसाइट पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर गुजरात सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
कितना मिलेगा पैसा।
किसानों को एसडीआरएफ मानदंडों के आधार पर 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता मिलेगी।
बारहमासी फसलों के लिए 22,500 रुपये के अलावा, 15,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता मिलेगी।
सिंचित कृषि और बारिश आधारित बागवानी फसलों के मामले में 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के अलावा 8,000 रुपये सहायता मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment