खबर के अनुसार गर्मी और उमस से मौसमी बीमारियों में तेजी देखने को मिल रही हैं। बड़ी संख्या में लोग वायरल फीवर, टाइफाइड, सर्दी, खांसी, जुकाम, शरीर में दर्द सहित अन्य कई परेशानी का शिकार हो रहे रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत हैं।
आपको बता दें की बक्सर जिले के सरकारी अस्पताल के अलावे निजी नर्सिंग होम और डॉक्टरों की प्राइवेट क्लिनिक में वायरस फीवर समेत अन्य कई मौसमी बीमारियों के मरीज तेजी से भर्ती हो रहे हैं। इससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं।
एमओआईसी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की बारिश के बाद तापमान बढ़ने से मौसम जनित बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं। हालांकि जिले के अस्पताल में मौसम जनित बीमारियों से निपटने के लिए आवश्यक दवा उपलब्ध है।

0 comments:
Post a Comment