खबर के अनुसार महिला को दस्त की शिकायत थी, लेकिन शंका होने पर कोरोना जांच की गई। जिसमे महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। कोरोना की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई हैं तथा जीनोम सिक्वेसिंग के लिए सैंपल भेजा गया है।
वहीं कोरोना का फैलाव न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सावधानियां बरती जा रही हैं। साथ ही साथ महिला के परिजनों के साथ उसके संपर्क में आए अन्य लोगों का भी सैंपल लेकर जांच की जाएगी। ताकि कोरोना का फैलाव रोका जा सकें।
आपको बता दें की फिलहाल के लिए संक्रमित महिला को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ इनके संपर्क में आये लोगों की कोरोना जांच की जा रही हैं। इससे पहले तीन अप्रैल में छौड़ादानो में दो संक्रमित मिले थे।

0 comments:
Post a Comment