खबर के अनुसार इस बनारस से वेरावल रूट्स पर ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड के द्वारा मंजूरी दे दी गई हैं। साथ ही साथ ट्रेन नंबर और टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। जल्द ही बनारस से वेरावल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जायेगा।
गुजरात के सोमनाथ से वाराणसी के लिए डायरेक्ट ट्रेन?
ट्रेन नंबर 12946 : यह ट्रेन हर बुधवार वाराणसी से सुबह 7.30 बजे खुलेगी और सुबह 10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं रात 10.35 राजस्थान के कोटा में पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 09.05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं, वेरावल में आगमन अगले दिन शाम 6.45 बजे होगा।
ट्रेन नंबर 12945: यह ट्रेन हर सोमवार को वेरावल से सुबह 04.15 बजे खुलेगी और दोपहर 1.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसके बाद देर रात 12.05 बजे कोटा और प्रयागराज दोपहर 11.50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बनारस में आगमन दोपहर 2.35 बजे होगा।

0 comments:
Post a Comment