बक्सर : बिहार में काम-धंधा शुरू करने के लिए पैसा दे रही सरकार

बक्सर : बिहार में युवाओं को काम-धंधा शुरू करने के लिए सरकार के द्वारा पैसा दिया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत काम-धंधा करने के लिए 10 लाख रुपये देगी। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें की बिहार में 18 से 50 वर्ष के 8 हजार लोगों को उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपये दिया जायेगा। इसमें से सरकार पांच लाख रुपये अनुदान के रूप में देगी। जबकि पांच लाख ब्याज मुक्त ऋण पर दिया जायेगा, जिसे 84 किस्तों में जमा करना पड़ेगा।

इस योजना का लाभ लेकर आप कई तरह के बिजनेस जैसे की केक फैक्ट्री, आइसक्रीम फैक्ट्री, आटा-सतु-तेल मिल, जूस कॉर्नर, एग्रीकल्चर फार्मिंग, बेकरी, पापड़, कंप्यूटर रिपेरिंग, मोबाइल सर्विस, मसाला उत्पादन समेत कई तरह के काम कर सकते हैं। 

योग्यता : इस योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। 

ऐसे करें आवेदन : आप उद्योग विभाग की वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन को पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment