बक्सर : बिहार में जमीन का LPC ऑनलाइन मिलेगा

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक से बिहार में भूमि दखल कब्जा प्रमाण-पत्र (एलपीसी) अब केवल ऑनलाइन मिलेगा। सरकार एलपीसी की ऑफलाइन प्रक्रिया बंद करने जा रही हैं। 

खबर के अनुसार वर्तमान में भूमि दखल कब्जा प्रमाण-पत्र (एलपीसी) अंचल कार्यालय से ऑफलाइन मिलता हैं। लेकिन अब ये प्रमाणपत्र ऑनलाइन के माध्यम से मिलेगा। हालांकि 31 दिसंबर 2023 तक जमीन का LPC ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं। 

बता दें की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिले के अंचल अधिकारियों को विभाग के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द ऑनलाइन के माध्यम से एलपीसी प्रमाणपत्र प्रकाशित करने को कहा हैं।

ऐसे मिलेगा प्रमाणपत्र : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विभागीय पोर्टल http://biharbhumi.bihar.gov.in पर सभी जमीन मालिकों के लिए भूमि दखल कब्जा प्रमाण-पत्र (एलपीसी) सार्वजनिक कर प्रकाशित किया जा रहा है। अंचल स्तर से अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही एलपीसी जारी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment