यूपी में जमीन की नई खतौनी में होंगे 4 बड़े बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के कई जिलों के तहसील में जमीन खतौनी को अपडेट किया जा रहा हैं। शासन के निर्देशानुसार इसमें सुधार की नई प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार अभी तक तहसील से जारी होने वाली खतौनी में कई लोगों का नाम होता है। इसमें किसकी कितनी जमीन है, इसका उल्लेख नहीं होता है। लेकिन नई व्यवस्था के तहत नई खतौनी में नाम के साथ स्पष्ट अंकों में होगा उनका हिस्सा अंकित किया जा रहा हैं। 

बात दें की उत्तर प्रदेश में अभी तक खतौनी में दादा-पिता व बेटा का नाम पीढ़ी दर पीढ़ी चढ़ाने की प्रक्रिया थी, लेकिन उसमें हिस्से की जानकारी स्पष्ट नहीं रहती थी। वहीं ऐसे में कई बार वरासत भी गलत हो जाती थी। जिसे देखते हुए इसमें बदलाव किया जा रहा हैं। प्रदेश के कई गांव में नई खतौनी में बदलाव की प्रक्रिया चल रही हैं।

यूपी में जमीन की नई खतौनी में होंगे 4 बड़े बदलाव:

1 .यूपी के किसानों को अब खतौनी नए कलेवर में मिलेगी। 

2 .नई खतौनी में हर किसी के हिस्से की जमीन दर्ज होगी। 

3 .नई खतौनी में नाम के साथ स्पष्ट अंकों में उनका हिस्सा दर्ज होगा। 

4 .नई व्यवस्था के तहत अगर कोई अपने हिस्से की जमीन बेचता है तो परिवार के किसी अन्य व्यक्ति की जमीन नहीं जा सकेगी

0 comments:

Post a Comment