खबर के अनुसार तेल कंपनियों के द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में किये गए बदलाव में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 62 रुपये बढ़ गए हैं। इसका मतलब है कि कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए अब लोगों को पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
बता दें की तेल कंपनियों के द्वारा हर महीने की एक तारीख को कमर्शियल गैस सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अपडेट किये जाते हैं। इस लिए हर महीने में इसमें बदलाव आता हैं। इस बार सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं।
यूपी के गैस सिलेंडर के दाम:
लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर के दाम : ₹ 1,923.00(19KG)
लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम : ₹ 840.50(14.2KG)
प्रयागराज में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम : ₹ 855.50
बरेली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम : ₹ 821.00
गोरखपुर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम : ₹ 865.00
वाराणसी में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम : ₹ 866.50

0 comments:
Post a Comment