खबर के अनुसार नए आदेश के मुताबिक बिहार में बिजली कंपनी के स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऐप में तकनीकी खराबी के कारण उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा और लोगों को पहले की तरह की बिजली की सप्लाई होती रहेगी।
बता दें की बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के ऐप में तकनिकी गड़बड़ी चल रही हैं। जिसके कारण कुछ बिजली उपयोक्ताओं को चिंता सता रही हैं। कंपनी ने कहा है की रिचार्ज की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता अधिकृत काउंटर पर जाकर भी रिचार्ज करा सकते हैं।
बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर 3 नए आदेश:
1 .बिजली कंपनी ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं के लिए रिचार्ज के कई वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध कराए हैं।
2 .बिहार के बिजली उपभोक्ता अपने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बिजली कंपनी के अधिकृत कांउटर पर जाकर भी रिचार्ज करा सकेंगे।
3 .बिजली कंपनी के सीएमडी व ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऐप की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment