बता दें की इस भर्ती रैली में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, कार्यालय सहायक और ट्रेड्समैन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में 10,000 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे, जिन्होंने अप्रैल 2024 में आयोजित ऑनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) को पास किया है।
वहीं, अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड पर दी गई तिथि के अनुसार लखनऊ में सुबह दो बजे रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेजा जा चुका है। भर्ती के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
भर्ती रैली का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
10 से 16 जनवरी तक जनरल ड्यूटी के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
17 जनवरी को तकनीकी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी।
18 जनवरी को कार्यालय सहायक के पदों के लिए चयन होगा।
19 जनवरी को कक्षा आठ और दस उत्तीर्ण ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment