यूपी में चाहिए 10% आरक्षण, EWS प्रमाणपत्र बनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (यूपी) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोगों को 10% आरक्षण का लाभ दिया जाता हैं। इस आरक्षण का मुख्य उद्देश्य उन गरीब परिवारों को सरकारी नौकरी और शैक्षिक संस्थानों में अवसर देना है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। 

बता दें इसके लिए केंद्र सरकार ने 2019 में संविधान के 103वें संशोधन के तहत 10% आरक्षण का प्रावधान किया था, जो केवल सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है। इसका लाभ उठाने के लिए आप EWS प्रमाणपत्र बनवा लें।

10% EWS आरक्षण क्या है?

EWS (Economically Weaker Section) आरक्षण उन लोगों को दिया जाता है जो सामान्य श्रेणी में आते हैं, लेकिन जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होती है। इसके अलावा, जिनके पास कुछ विशेष संपत्ति नहीं हैं, जैसे कि 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि, 1000 वर्ग फीट से बड़ा आवासीय फ्लैट, या 1000 वर्ग फीट से अधिक का व्यावसायिक स्थान नहीं है।

EWS प्रमाणपत्र की आवश्यकता

EWS आरक्षण का लाभ उठाने के लिए EWS प्रमाणपत्र बनवाना आवश्यक है। यह प्रमाणपत्र यह साबित करता है कि आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित है और उसे सरकारी योजनाओं और सेवाओं में आरक्षण का लाभ मिल सकता है।

EWS प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:

चरण 1: सबसे पहले, आपको अपने नजदीकी तहसील कार्यालय या जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाना होगा। यहां आप आवेदन कर सकते हैं।

चरण 2:तहसील कार्यालय या CSC केंद्र पर जाकर आपको EWS प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म मिलेगा। यदि आप CSC केंद्र से आवेदन कर रहे हैं, तो वहां आपको आवेदन पत्र भरने में मदद भी मिल सकती है।

चरण 3: फॉर्म भरें इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दें। आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें। फॉर्म भरने के बाद, इसके साथ आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करना अनिवार्य हैं।

चरण 4: सभी दस्तावेज़ों को संलग्न करने के बाद, आवेदन फॉर्म को तहसील कार्यालय या CSC केंद्र में संबंधित अधिकारी को जमा करें। यदि आप CSC केंद्र का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वहीं पर आपका आवेदन जमा किया जा सकता है।

चरण 5: आपका आवेदन तहसीलदार या अन्य राजस्व अधिकारियों द्वारा जांचा जाएगा। इसमें आपके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आप EWS प्रमाण पत्र के लिए पात्र हैं या नहीं।

चरण 6: सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, EWS प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र आम तौर पर 7 से 30 दिनों के भीतर प्राप्त किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment