बिहार में अब वृद्धा पेंशन योजना की बढ़ेगी राशि

पटना: बिहार सरकार बुजुर्गों के लिए पेंशन राशि बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत वर्तमान में 60 से 79 वर्ष के बुजुर्गों को 400 रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है, जबकि 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रुपये प्रति माह मिलते हैं। 

सरकार अब इसे बढ़ाकर 1000 रुपये करने की योजना बना रही है। यह बढ़ोतरी आगामी वित्तीय वर्ष से लागू हो सकती है, और इसके लागू होने से राज्य के बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलेगा। बता दें की इस योजना के तहत पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हो सके। 

फिलहाल, बिहार सरकार वित्त विभाग से इस पेंशन राशि में बढ़ोतरी के लिए खर्च का पूरा आकलन करवा रही है। वित्त विभाग ने इस बढ़ोतरी के प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण भी शुरू कर दिया है, और जल्द ही इसे लागू करने का निर्णय लिया जा सकता है।

यह निर्णय वृद्धजन के जीवन में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, विशेषकर उन बुजुर्गों के लिए जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बिहार सरकार का यह कदम राज्य के सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करेगा और बुजुर्गों को एक सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में मदद करेगा। यदि पेंशन में बढ़ोत्तरी होती हैं तो यह बिहार के वृद्धजन के लिए एक बहुत बड़ी राहत हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment