ये हैं सबसे ज्यादा हथियार बेचने वाले टॉप-10 देश!
1 .अमेरिका: अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है। इसका वैश्विक हथियारों की बिक्री में 40% का योगदान दिया। अमेरिका की प्रमुख कंपनियों में लॉकहीड मार्टिन, बोइंग, और रेथियॉन शामिल हैं। इसके साथ ही अमेरिकी हथियारों का वैश्विक बाजार में दबदबा बढ़ रहा है।
2 .रूस: रूस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वैश्विक हथियारों के व्यापार में इसका योगदान 16% था। रूस की प्रमुख सरकारी कंपनियां जैसे रोसोबोरोनेक्सपोर्ट, अल्माज-एंटी, और यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन सबसे ज्यादा निर्यात करती हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में रूसी हथियार निर्यात में तेजी से गिरावट देखी गई है।
3 .फ्रांस: इस लिस्ट में फ्रांस तीसरे स्थान पर है, और इसके निर्यात में 11% का योगदान है। डसॉल्ट एविएशन, एयरबस, और थेल्स जैसी कंपनियां फ्रांस के रक्षा उद्योग में प्रमुख हैं। 2013-17 से 2018-22 तक फ्रांस के हथियार निर्यात में 44% का इजाफा हुआ है।
4 .चीन: चीन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है, और इसका वैश्विक हथियारों के व्यापार में 5.2% हिस्सा है। चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (NORINCO) और चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन (CASC) जैसी सरकारी कंपनियां चीन के रक्षा उद्योग में प्रमुख हैं।
5 .जर्मनी: जर्मनी पांचवे स्थान पर है, और इसका वैश्विक हथियारों के व्यापार में 4.2% का योगदान है। राइनमेटॉल, एयरबस और क्रॉस-माफी वेगमैन जैसी कंपनियां जर्मनी के रक्षा उद्योग में प्रमुख हैं।
6 .इटली: इस लिस्ट में इटली छठे नंबर पर है, और इसका वैश्विक हथियारों के व्यापार में 3.8% का हिस्सा है। लियोनार्डो, फिनकैंटिएरी और ओटो मेलारा जैसी कंपनियां इटली के रक्षा उद्योग में प्रमुख हैं।
7 .यूनाइटेड किंगडम: यूनाइटेड किंगडम इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है, और इसका वैश्विक हथियारों के व्यापार में 3.2% का हिस्सा है। बीएई सिस्टम्स, रोल्स-रॉयस और एमबीडीए जैसी कंपनियां ब्रिटेन के रक्षा उद्योग में प्रमुख हैं।
8 .स्पेन: स्पेन आठवें स्थान पर है, और इसका वैश्विक हथियारों के व्यापार में 2.6% का योगदान है। नवंतिया, इंद्रा सिस्तेमास और सांता बारबरा सिस्तेमास जैसी कंपनियां स्पेन के रक्षा उद्योग पर हावी हैं।
9 .दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया नौवें नंबर पर है, और इसका वैश्विक हथियारों के व्यापार में 2.4% का हिस्सा है। कोरिया एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज, हुंडई रोटेम और हानवा डिफेंस जैसी कंपनियां दक्षिण कोरिया के रक्षा उद्योग में प्रमुख हैं।
10 .इजरायल: इजरायल दसवें स्थान पर है, और इसका वैश्विक हथियारों के व्यापार में 1.4% का योगदान है। इजरायल की कंपनियां जैसे इज़राइल एरोस्पेस इंडस्ट्रीज और राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स ने वैश्विक हथियार निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

0 comments:
Post a Comment