यूपी के 17 जिलों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी, 2025 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर समेत 17 जिलों में बारिश के साथ-साथ घना कोहरा भी छाने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है। 

गर्जन-चमक के साथ बारिश के अनुमानित जिले

मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आस-पास के इलाके शामिल हैं।

कोहरे का प्रभाव

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के कारण सड़कों और रेल मार्गों पर आवाजाही पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई है। विशेषकर सुबह और शाम के समय में विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोहरे की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है।

23 जनवरी का पूर्वानुमान

23 जनवरी को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जो सर्दी को और बढ़ा सकती हैं। इसको लेकर जानकारी दी गई हैं।

मौसम के साथ सावधानी बरतें

इस मौसम में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है।  किसानों को भी अपनी फसल की सुरक्षा के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है, ताकि बारिश का असर उनके उत्पादन पर न पड़े।

0 comments:

Post a Comment