यूपी में 19 अध्यापक पदों पर भर्ती, वेतन 63 हजार

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) द्वारा अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 19 पदों पर टीचिंग एसोसिएट और टीचिंग असिस्टेंट के रूप में नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पदों के विवरण: टीचिंग एसोसिएट और असिस्टेंट की नियुक्ति पर्यावरण विज्ञान, विधि संकाय, कृषि, फार्मेसी, बीकॉम, और अन्य विभागों में की जाएगी। विधि संकाय में 8 पदों के लिए भर्ती होगी, जिसमें 5 जनरल, 2 ओबीसी, और 1 अनुसूचित जाति की सीटें हैं। पर्यावरण विज्ञान में 4 पद, और अन्य विभागों में एक-एक पद होंगे।

पात्रता: टीचिंग एसोसिएट के लिए पीएचडी की योग्यता आवश्यक है। जबकि टीचिंग असिस्टेंट के लिए पीजी डिग्री अनिवार्य है, और पीएचडी वैकल्पिक है। आवेदन करने के लिए टीचिंग अनुभव अनिवार्य नहीं होगा, यह ऐच्छिक रहेगा।

आवेदन की प्रक्रिया: आवेदन ऑनलाइन करना होगा, और आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी को BHU के रिक्रूटमेंट एंड एसेसमेंट सेल में भेजनी होगी।

इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। और इंटरव्यू के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

वेतन और नियुक्ति स्थान: टीचिंग एसोसिएट को 63,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जबकि टीचिंग असिस्टेंट को 57,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। नियुक्ति मुख्य परिसर (वाराणसी) और मिर्जापुर के राजीव गांधी साउथ कैंपस में होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जनवरी 2025 है।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bhu.ac.in/Site/Home/1_2_16_Main-Site

0 comments:

Post a Comment