पहला चरण: 1 से 8 फरवरी
पहले चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर के छात्रों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन मंडलों के सभी छात्र-छात्राओं को दिए गए समय के भीतर अपनी प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी करनी होंगी। ये परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होकर 8 फरवरी तक चलेंगी।
दूसरा चरण: 9 से 16 फरवरी
दूसरे चरण में 10 मंडलों के छात्रों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमे आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती मंडल के छात्र शामिल होंगे। दूसरे चरण की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी को समाप्त होंगी।
बता दें की यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं इस बार के परीक्षा सत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। छात्रों को दिए गए शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करनी होगी। समय पर केंद्र पर पहुंचना और सभी निर्देशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की गलतियों से बचें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत से तैयारी करें।
.png)
0 comments:
Post a Comment