यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, 22 जिलों में अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने 22 जिलों में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। ठंड के इस प्रकोप ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है और उन्हें सर्दी से राहत पाने के लिए कई उपाय करने पड़ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिलों में शीत दिवस की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद जिलों में भी ठंड की स्थिति गंभीर हो सकती है।

इसके अलावा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में भी शीत दिवस की संभावना है। इन इलाकों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड और अधिक तीव्र हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बता दें की राज्य के विभिन्न हिस्सों में शीत लहर के प्रभाव से जीवन सामान्य रूप से प्रभावित हो सकता है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। तापमान में इस अचानक गिरावट के कारण सर्दी से बचने के लिए लोग आग जलाने, गर्म कपड़े पहनने और हीटर का उपयोग करने जैसे उपाय कर रहे हैं। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का ये सिलसिला जारी रह सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment