वहीं, डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह फैसला महाकुंभ मेले की सकुशल सम्पन्नता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। 26 फरवरी तक सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में छुट्टी दी जा सकती है।
महाकुंभ के दौरान सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि 13 जनवरी को पहला स्नान होगा और इस दिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल, थल और नभ से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
इस बार सुरक्षा बलों की संख्या पिछले महाकुंभ से 40% अधिक होगी। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है और सात चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा। महाकुंभ के आयोजन में लगभग 45 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है, और इसके मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर की जा रही हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment