नौकरी के पद:
पंचायती राज विभाग के तहत ग्राम कचहरी में कुल 45 पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें से कुछ पदों पर सचिव और कानूनी सलाहकार (न्याय मित्र) की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता और आवश्यक कागजात के साथ आवेदन करना होगा।
महिलाओं के लिए आरक्षण:
बता दें की बिहार सरकार ने इस भर्ती में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण को अनिवार्य किया है। प्रत्येक श्रेणी में महिलाओं के लिए यह आरक्षण लागू होगा। यह कदम महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन की तारीख: 15 जनवरी से 29 जनवरी तक
आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी: 30 जनवरी से 7 फरवरी तक
रोस्टर तैयार करना: 8 फरवरी से 13 फरवरी तक
मेगा सूची का प्रकाशन: 15 फरवरी से 1 मार्च तक
आपत्तियों का निराकरण: 3 मार्च से 10 मार्च तक
नियोजन पत्र जारी करना: 11 मार्च से 18 मार्च तक

0 comments:
Post a Comment