बुधवार को करें 5 मंत्रों जाप, बनेंगे सभी बिगड़े काम

धर्म डेस्क: बुधवार का दिन विशेष रूप से गणेश जी की पूजा के लिए माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से पांच मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के सभी बिगड़े काम सुधर सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। इन पांच मंत्रों का नियमित जाप बुधवार के दिन विशेष लाभकारी है। अगर इन्हें ध्यानपूर्वक और श्रद्धा से जाप किया जाए तो जीवन में शांति, सुख, और समृद्धि आती है।

बुधवार को करें 5 मंत्रों जाप, बनेंगे सभी बिगड़े काम. 

1 .ऊँ गं गणपतये नमः 

इस मंत्र का जाप गणेश जी की पूजा के समय किया जाता है। यह मंत्र विघ्नहर्ता और शुभ कार्यों के प्रारंभ के लिए अति प्रभावी है।

2 .ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ: निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा

यह मंत्र गणेश जी की महिमा का गुणगान करता है और सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति के लिए प्रयुक्त होता है। इसलिए इसका जाप कर सकते हैं।

3 .ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्

यह मंत्र बुद्धि और समृद्धि के दाता भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए जपा जाता है। इसके जाप से सभी बिगड़े काम बनते हैं।

4 .गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक: नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:

इस मंत्र में भगवान गणेश के विभिन्न रूपों का वर्णन किया गया है। इसका जाप किसी भी प्रकार की विघ्न-बाधाओं को दूर करने के लिए किया जाता है।

5 .धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक: गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्

इस मंत्र का जाप भगवान गणेश के सभी रूपों की पूजा करने के लिए किया जाता है। यह विशेष रूप से उन कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है जिनमें कठिनाई आ रही हो।

0 comments:

Post a Comment