इस भर्ती प्रक्रिया के तहत होमगार्ड विभाग एक सेंट्रलाइज भर्ती बोर्ड बनाएगा, जिसका मुख्यालय लखनऊ में होगा। विभाग ने भर्ती बोर्ड के गठन के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है और इसके लिए भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं आसान बनाने के उद्देश्य से नए सिरे से नियमावली बनाई जाएगी। विभाग द्वारा भर्ती बोर्ड के मसौदे पर भी काम शुरू कर दिया गया है और इसकी अंतिम रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी।
बता दें की होमगार्ड भर्ती बोर्ड की स्थापना उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के तर्ज पर की जाएगी, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और उचित तरीके से चयन किया जा सके। इसके अलावा, विभाग इस भर्ती बोर्ड के माध्यम से आगामी भर्ती सत्र में उम्मीदवारों की परीक्षा और चयन प्रक्रिया को सख्त नियमों के आधार पर पूरा करेगा।
फरवरी में होने वाले बजट सत्र से पहले होमगार्ड भर्ती बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया से न केवल खाली पड़े पदों को भरा जाएगा, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत किया जाएगा। यूपी सरकार का यह कदम राज्य में होमगार्ड विभाग के कार्यकुशलता और संसाधनों को बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
0 comments:
Post a Comment