बिहार में 1950 पदों पर भर्ती, 5 जिलों में जॉब कैंप

पटना: बिहार में रोजगार ढूंढ रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आ रहा है। राज्य सरकार द्वारा एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है, जो पहले चरण में पांच जिलों में आयोजित होगा। इस रोजगार मेले के दौरान लगभग 1950 युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है। 

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस जॉब मेला का आयोजन सरकारी आईटीआई के कैंपस में किया जाएगा। यह रोजगार मेला न सिर्फ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें बेहतर सैलरी पैकेज और विकास के अवसर भी देगा।

बता दें की इस रोजगार मेला में भाग लेने वाली कंपनियों में टाटा, MRF जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये कंपनियां विशेष रूप से ITI पास युवाओं की भर्ती करेंगी। चयनित युवाओं को 1.70 लाख से लेकर 3.60 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिल सकता है। कंपनियां चयन के दौरान सैलरी पैकेज के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगी, और उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर छात्रों की ट्रैकिंग भी की जाएगी।

रोजगार मेला का कार्यक्रम और स्थान

पटना – 16 जनवरी 2025

रोहतास (डेहरी ऑन सोन) – 17 जनवरी 2025

सीवान – 18 जनवरी 2025

भागलपुर – 20 जनवरी 2025

सुपौल – 21 जनवरी 2025

चयन प्रक्रिया

इस रोजगार मेले में कुल 1950 से अधिक युवाओं का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी, जिसमें सबसे पहले उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद, योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा, और उनकी योग्यताओं के आधार पर उन्हें नौकरी का प्रस्ताव दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment