ये 5 देश हैं दुनिया में हथियारों के सबसे बड़े खरीदार

नई दिल्ली: दुनिया के हथियारों के सबसे बड़े खरीदारों में भारत, सऊदी अरब, कतर, यूक्रेन, और पाकिस्तान प्रमुख हैं। स्वीडन के स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत पिछले पांच वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश बन गया है।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि यूरोप में हथियारों का आयात रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण दोगुना हो गया है। जबकि दुनियाभर में रूस के हथियारों के निर्यात में भारी गिरावट आई है, विशेषकर जब से रूस यूक्रेन युद्ध में उलझा हुआ है।

ये 5 देश हैं दुनिया में हथियारों के सबसे बड़े खरीदार

1 .भारत: भारत ने कुल 9.8% हथियार आयात किए, और रूस से सबसे अधिक 36% हथियार खरीदे। हालांकि, रूस से आयात की हिस्सेदारी पहले के मुकाबले घट गई है, जो 50% से कम हो गई है। भारत का अमेरिका से हथियार आयत बढ़ा हैं।

2 .सऊदी अरब: 8.4% हथियारों के आयात के साथ सऊदी अरब दूसरे स्थान पर है। सऊदी अरब पहले स्थान पर भी रह चुका है।

3 .कतर: 7.6% हथियारों का आयात करता है, और इसे तीसरे स्थान पर रखा गया है। हाल के वर्षों में कतर ने भी खूब हथियार खरीदें हैं।

4 .यूक्रेन: रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान, यूक्रेन ने अपने हथियार आयात में काफी वृद्धि की, जो 4.9% है। रूस से युद्ध के लिए यूक्रेन ने भी खूब हथियार खरीदें हैं।

5 .पाकिस्तान: पाकिस्तान ने 4.3% हथियारों का आयात किया। हालांकि, पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति कमजोर है, फिर भी उसने हथियारों के आयात में 43% की वृद्धि दर्ज की। पाकिस्तान का अधिकांश हथियार चीन से आता है (82%)।

0 comments:

Post a Comment