यूपी सरकार बिना गारंटी दे रही 5 लाख, करें आवेदन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के अवसर देने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम "मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान" रखा गया है, जिसके तहत युवाओं को बिना ब्याज और गारंटी के 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इस पहल से प्रदेश के युवा अपनी छोटी या बड़ी उद्यमी योजनाओं को साकार कर सकेंगे और अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे।

योजना के उद्देश्य:

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के 21 से 40 वर्ष तक के युवाओं को स्वयं का व्यापार शुरू करने में मदद करना है। इसके अंतर्गत युवाओं को व्यवसाय स्थापित करने के लिए बिना किसी गारंटी और ब्याज के 5 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। यह योजना प्रदेश में बेरोजगारी को कम करने, नए उद्योगों की स्थापना और युवाओं को रोजगार देने के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

पात्रता:

इस योजना का लाभ वे युवक-युवतियां ले सकते हैं जो 21 से 40 वर्ष की आयु सीमा के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा, आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है: आधार नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के प्रमाण पत्र, पैन कार्ड आदि।

पंजीकरण प्रक्रिया:

आवेदकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए पहले पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी और इसके लिए सरकार द्वारा एक विशेष वेबसाइट बनाई गई है, जो है: https://msme.up.gov.in, इससे आवेदन करें।

इसके अतिरिक्त, योजना के तहत पंजीकरण के लिए सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक क्षेत्र और विकास भवन में शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में युवाओं को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी और पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment